नहीं चलेगी शराब दुकान ठेकेदारों की मनमानी, अब उचित रेट पर मिलेगी शराब, आबकारी विभाग सख्त

ओवररेटिंग पर लगेगी लगाम – आबकारी विभाग का सख्त निर्देश

कटनी: जिले में मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता लाने और ग्राहकों से ओवररेटिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले की कम्पोजिट दुकानों पर अब अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। साथ ही हर दुकान के काउंटर पर QR कोड भी लगाया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही मदिरा की ब्रांडवार अधिकृत दर की जानकारी मिल जाएगी।

बढ़ रहीं थी ओवर रेट की शिकायतें

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मारकम द्वारा बताया गया विगत कुछ दिनों से ओवर रेट की बहुत सी शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी, अनुज्ञप्तिधारियों को सख्त हिदायत दी गई है की नियम विपरीत मदिरा विक्रय करने पर कार्रवाही की जावेगी ।

  • हर दुकान के बाहर बड़ी रेट लिस्ट: देसी, अंग्रेजी और बीयर के प्रचलित ब्रांडों के MSP,MRP साफ-साफ लिखे होंगे
  • काउंटर पर QR कोड: स्कैन करने पर आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी, जहां लाइव रेट दिखेंगे

ओवररेटिंग करने पर होगी कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि “लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ठेकेदार MRP से 10 से 50 रुपए तक ज्यादा वसूल रहे हैं। अब ग्राहक खुद रेट लिस्ट या QR कोड से दाम चेक कर सकेंगे। यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक वसूलता है तो उसका लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है और जुर्माना लगेगा।”

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?

  1. रेट की तुरंत जानकारी: शराब खरीदने से पहले ही सही दाम पता चल जाएगा
  2. विवाद की गुंजाइश खत्म: रेट लिस्ट और QR होने से ठेकेदार मनमानी नहीं कर पाएंगे
  3. ऑनलाइन शिकायत: विभाग द्वारा QR कोड के से मदिरा की दर का सत्यापन कर गओवर रेट पाए जाने पर सी एम हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैँ

विभाग की सख्ती
आबकारी विभाग ने सभी दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। रेट लिस्ट नहीं लगी पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी ।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज