कटनी जिले में थाना प्रभारियों का बड़ा अदल-बदल — पुलिस महकमे में नई स्फूर्ति की उम्मीद

संवाददाता-संदीप मौर्य

कटनी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस प्रशासन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों का व्यापक स्थानांतरण कर दिया है। इस निर्णय से न केवल कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा के संचार की अपेक्षा है, बल्कि नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना और विश्वास भी और गहरा होगा।

जारी आदेशों के अनुसार, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को बहोरीबंद स्थानांतरित किया गया है, वहीं उनकी जगह सुदेश समन को स्लीमनाबाद थाना की बागडोर सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से यह बदलाव स्लीमनाबाद क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने वाला माना जा रहा है।

इसी श्रृंखला में संजय दुबे को माधवनगर थाना, अभिषेक चौबे को ढीमरखेड़ा थाना, तथा मो. शाहिद को रीठी थाना की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। दूसरी ओर, विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत राखी पांडेय एवं सुरेंद्र शर्मा को लाईन पर भेजा गया है।

यह फेरबदल पुलिस महकमे की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके माध्यम से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व को सशक्त करने की दिशा में सकारात्मक परिणामों की आशा की जा रही है।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला