रावत ठाकुर क्षत्रिय समाज सेवा समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह, बेटियों ने लहराया सफलता का परचम

प्रतिभा सम्मान समारोह, बेटियों ने लहराया सफलता का परचम।

संवाददाता… लोकेंद्र सिंह सोलंकी

एंकर…शिक्षा और संस्कार जब किसी समाज की पहचान बन जाएं, तो सफलता खुद कदम चूमने लगती है, शहर में आज ऐसा ही प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला। जहाँ रावत ठाकुर क्षत्रिय समाज सेवा समिति द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, गैडोल रोड स्थित बाँके बिहारी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विभिन्न क्षेत्रों में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। खास बात यह रही कि सम्मान पाने वालों में 70 प्रतिशत से ज्यादा बेटियां शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज का नाम रोशन किया।”

वि/ओ…01…डबरा के बाँके बिहारी गार्डन में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला,कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही शासकीय और निजी नौकरियों में चयनित युवाओं और समाज के शिक्षकों को भी मंच से सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला,सम्मान समारोह में कई प्रेरणादायक कहानियां भी सामने आईं। इन्हीं में से एक नाम रहा गोरा घाट की रहने वाली छात्रा आन्या रावत का,आन्या ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद नियमित स्कूल जाए बिना केवल कोचिंग और अपनी मेहनत के दम पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। समाज से सम्मान मिलने के बाद आन्या ने डॉक्टर बनकर देश सेवा करने का सपना साझा किया। तो वहीं उसकी मेहनत और संघर्ष को आज मंच से सरहाना की है और क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मेधावी छात्र ने बताया कि गुरु का मार्गदर्शक होता है और शिक्षा वो रोशनी जो हर अंधेरे को मिटा देती है, शहर में रावत ठाकुर क्षत्रिय समाज की यह सराहनीय पहल और आन्या जैसी बेटियों का हौसला समाज के लिए नई प्रेरणा बनकर सामने आया है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज