भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट का बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, बिंदकी तहसील में आज महापंचायत

विद्युत समस्याओं पर भड़के किसान

भाकियू अराजनैतिक गुट की शुक्रवार को तहसील बिन्दकी में महापंचायत

अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

जनपद फतेहपुर की तहसील बिंदकी क्षेत्र में विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों और किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आइए देखते हैं बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट ।
गुरुवार को बिंदकी कस्बे के निकट खजुहा रोड स्थित पावर हाउस परिसर में आयोजित बैठक में किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर समस्याएं न सुनने का आरोप लगाया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी किसानों और आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में भाकियू अराजनैतिक गुट की महापंचायत आयोजित की जाएगी। जहां पर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

Related Posts

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही “मनावर पुलिस का अवैध गांजा खेती तस्करों पर कड़ा प्रहार, कपास एवं गराडू के खेतों में अवैधरूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे…

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक जयपुर, 05 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद