अंडरपास निर्माण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर हिंदुस्तान जनता पार्टी का आंदोलन का इशारा
दिनेश मानकर
गोंदिया जिला ब्यूरो चीफ
गोंदिया। हिंदुस्तान जनता पार्टी के गोंदिया जिलाध्यक्ष प्रमोद एच. गजभिये ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डीआरएम को पत्र सौंपकर भिमनगर रेलवे माइक्रो टॉवर के पास शुरू किए गए अंडरपास कार्य को तत्काल बंद कर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। साथ ही 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर हजारों नागरिकों के साथ तीव्र आंदोलन और बेमुदत धरना देने की चेतावनी दी गई है।
पत्र में कहा गया है कि भिमनगर रेलवे माइक्रो टॉवर के समीप सिंगलटोली समता बुद्धविहार के पास रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग पर रेलवे चौकी बंद करने की तैयारी भी चल रही है। पार्टी का कहना है कि अंडरपास के बजाय ओवरब्रिज बनाया जाए, जिससे नागरिकों को भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।
पत्र के अनुसार लक्ष्मीनगर, कुंभारनगर, सावित्रीबाई फुले वार्ड, आंबेडकर वार्ड, गौतम बुद्ध वार्ड तथा अन्य क्षेत्रों के नागरिकों को अंडरपास निर्माण से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बरसात में पानी भरने, यातायात बाधित होने, विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई तथा आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
हिंदुस्तान जनता पार्टी ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान कार्य तत्काल बंद कर ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दी जाए। अन्यथा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा