ओवरलोड ट्रक की टक्कर से गिरा ग्रीन नेट स्ट्रक्चर, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

देवास शहर के सबसे व्यस्त एबी रोड स्थित एमजीएच चौराहे पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा लगाया गया ग्रीन नेट स्ट्रक्चर आखिरकार गिर पड़ा। अब इस पूरे मामले का खुलासा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक चौराहे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक ग्रीन नेट स्ट्रक्चर में जा फंसा और कुछ ही सेकंड में पूरा स्ट्रक्चर ताश के पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गया।
हैरानी की बात यह रही कि जिस स्ट्रक्चर को लोगों को धूप से बचाने के लिए मजबूत और सुरक्षित बताकर लगाया गया था, वह एक ट्रक की टक्कर में पूरी तरह धराशायी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क पर लोहे के पाइप, ग्रीन नेट और टूटा हुआ ढांचा बिखरा पड़ा था।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक नीचे उतरकर कुछ देर तक मौके को देखता है, लेकिन तब तक पूरा स्ट्रक्चर जमीन पर गिर चुका था। फुटेज सामने आने के बाद अब नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्ट्रक्चर की मजबूती पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी से राहत देने के नाम पर शहर में लगाए गए कई अस्थायी ढांचे पहले से ही कमजोर नजर आ रहे थे, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने समय रहते उनकी जांच तक जरूरी नहीं समझी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। गनीमत रही कि हादसा सुबह के समय हुआ, वरना दिन में यहां भारी ट्रैफिक और लोगों की भीड़ के बीच बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Posts

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

कटनी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार करने और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर जिला पंचायत में शिक्षा…

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

संदीप मौर्य✍️ बहोरीबंद। विकास के दावों के बीच बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहाई में पेयजल संकट की तस्वीर सामने आई है। गांव में पीने के पानी की समस्या…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान