देवास में श्रमिक की हत्या, सिर पर फर्सी से वार कर उतारा मौत के घाट

देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित बालगढ़ चौराहा इलाके में मंगलवार सुबह एक श्रमिक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुकेश छायनीया के रूप में हुई है, जो पोलिगोल्ड कंपनी में काम करता था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे देवास इलेक्ट्रिकल्स लोहा फैक्ट्री के सामने बने रहवासी परिसर की दीवार के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर फर्सी से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने संदेही भावेश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद