पलेरा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

पलेरा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ मंगलवार को एक बार कर प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर —————-
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर जतारा एसडीएम निशांत सिंह भूरिया, पलेरा तहसीलदार कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार ने राजस्व टीम के साथ ग्राम पंचायत छेवला में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही अवैध उत्खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। इस दौरान खसरा नंबर 280 शासकीय भूमि पर अवैध रेत का उत्खनन करने पर एक पोकलेन मशीन जप्त की गई।
पलेरा तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि और नदी पर अवैध तरीके से रेत निकली जा रही थी। जिस पर एक पोकलेन मशीन मौके से जप्त कर थाने में रखी गई है। इसके बाद ग्राम पंचायत टोरिया उगड़ में उर नदी पर निरीक्षण किया गया। जहां खसरा नंबर 50 में अवैध तरीके से लिफ्टर और पनडुब्बी लगाकर रेत निकाली जा रही थी। टीम के पहुंचते ही अवैध उत्खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। प्रशासन की टीम ने पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट किया। इसके अलावा अवैध रेट उत्खनन करने पर एक पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इस दौरान सहायक खनिज अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि दोनों मामलों में जांच के निर्देश दिए गए हैं। अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला