खिरिया घाट पर प्रशासन का एक्शन, अवैध खनन का रास्ता खुदवाया

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया

जिला झाँसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था।

प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार