बिजली कर्मचारियों को धमकाकर सप्लाई बंद कराई

बिजली गुल होने पर उपकेंद्र में गुंडागर्दी: ऑपरेटर का हाथ तोड़ा,जबरन बंद कराई सप्लाई…

एंकर -​ जबलपुर के माढ़ोताल रामेश्वरम और उखरी सब-स्टेशनों पर उस वक्त हड़कंप मच गया,जब आधा दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने मिलकर सरकारी काम में बाधा डालते हुए जमकर उत्पात मचाया। दरअसल,तेज हवा और बारिश के कारण माढ़ोताल उपकेंद्र के वीसीबी पोल में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे दो फीडरों की बिजली बाधित हो गई। लाइन कर्मचारी जब इस सुधार कार्य में जुटे थे, तभी 5-7 युवकों ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सब-स्टेशन ऑपरेटर दीपक सोनी के साथ बेरहमी से मारपीट की,जिससे उसका हाथ टूट गया। इतना ही नहीं,उपद्रवियों ने कंट्रोल रूम के कंप्यूटर फर्नीचर और पैनल्स में भी तोड़फोड़ की और चालू फीडरों को जबरन बंद कर दिया। वही माढ़ोताल से शुरू हुआ यह तांडव यहीं नहीं थमा। आरोपी ऑपरेटर को जबरन अपने साथ ले गए और रामेश्वरम व उखरी उपकेंद्रों पर भी पहुंचकर वहां तैनात कर्मचारियों को धमकाया और बिजली सप्लाई ठप करा दी। वही मामले में अमित सक्सेना एक्सिक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान अंकित साहू और राजेश यादव के रूप में की गई है। जिसकी की शिकायत पर माढ़ोताल थाने में शासकीय कार्य में बाधा,मारपीट और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस अब फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है….

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार