रायपुर में डबल मर्डर, जीजा ने सालियों को मारी गोली

राजधानी रायपुर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी… एक ही परिवार के भीतर हुए खूनी विवाद ने दो बहनों की जान ले ली। मोवा पंडरी इलाके में जीजा ने अपनी ही दो सालियों पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही एक युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं आरोपी बाउंसर जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल FSL और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। वीओ: बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। राजधानी रायपुर के मोवा पंडरी इलाके में किसी आपसी विवाद को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपना आपा खो दिया और लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों युवतियां जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। वहीं FSL टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार