बदायूँ में भाजपा की जीत पर जश्न, बीएल वर्मा ने मोदी-शाह के नेतृत्व को दिया श्रेय

मोदी नेतृत्व और शाह की रणनीति से बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय बताया:- बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य जी, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। तथा भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली यह प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है, जिस पर जनता ने अपना विश्वास व्यक्त किया है।

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा