झांसी मेडिकल कॉलेज में हंगामा: नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, CCTV में कैद

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, वारदात CCTV में कैद

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, दतिया निवासी अजय नाम का युवक जहर खाने की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद आक्रोशित परिजन भड़क गए और नर्सिंग स्टाफ को कमरे से बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट करने लगे।
घटना के बाद नाराज पैरामेडिकल स्टाफ एकजुट हो गया और विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमएस से शिकायत की। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
हालांकि, मौके पर पहुंचे सीएमएस ने कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश