“बरगी बांध क्रूज़ हादसा: मौत, लापरवाही और छुपाए गए सच पर उठे सवाल”

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज़ के डूबने का सच आया सामने, क्रूज़ में सवार लोगों की संख्या छुपाई गई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर बरगी बांध में एक पर्यटक क्रूज़ डूब गया इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री ने मृतकों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है और साथ ही गहरा दुख जताया है फिलहाल अभी भी कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

वीओ-1:-गुरुवार शाम मौसम अचानक बदला, तेज हवाएं चलीं, और देखते ही देखते बरगी बांध का शांत पानी खतरनाक हो गया। इसी दौरान पर्यटकों से भरा एक क्रूज़ हवाओं के थपेड़ों के बीच संतुलन खो बैठा, और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, चीख-पुकार मदद की गुहार और हर तरफ सिर्फ डर का माहौल।

कुछ देर क्रूज़ के अंदर के विजुअल चलाएं

शुरुआती जानकारी में कहा गया कि क्रूज़ में 25 से 30 लोग सवार थे लेकिन अब इस कहानी का दूसरा पहलू सामने आ रहा है। क्रूज़ में मौजूद एडवोकेट रोशन आनंद ने जो बताया-वो सीधे-सीधे लापरवाही की ओर इशारा करता है। उनके मुताबिक यात्रियों को चढ़ते समय लाइफ जैकेट नहीं दी गई, जबकि जैकेट्स क्रूज़ के अंदर मौजूद थीं।
यानी सुरक्षा के इंतजाम कागजों में थे जमीन पर नहीं। इतना ही नहीं सबसे चौंकाने वाला दावा क्रूज़ में 60 से 65 लोग सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। अगर ये सच है, तो सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर लापरवाही का है।

गुरुवार शाम करीब 6 बजे जब तूफानी हवाएं और तेज हुईं तभी हालात बेकाबू हो गए। और इसी बीच एक और आरोप सामने आया, कि क्रूज़ का कप्तान खतरा बढ़ते ही यात्रियों को छोड़कर खुद कूद गया। अगर ये बात जांच में सही पाई जाती है, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी से भागने का मामला बनता है।

बाईट:-एडवोकेट रोशन आनंद

वीओ-2:-हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा, तेज हवा, और गहराता पानी, इन सबके बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया लेकिन कुछ लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है,और कई परिवार अब भी अपने अपनों का इंतजार कर रहे हैं।

तेज लहरे क्रूज़ पर आते हुए विजुअल चलाएं।

अब सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं

क्या क्रूज़ में सवार लोगों की संख्या छुपाई जा रही है?

क्यों नहीं दिए गए लाइफ जैकेट?

क्या मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज़ को जाने की इजाजत दी गई?

और सबसे बड़ा सवाल
जब खतरा बढ़ा तो जिम्मेदार लोग कहां थे?

ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं
बल्कि कई स्तर पर हुई चूक का नतीजा लग रहा है।

क्लोजिंग एंकर:-फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी, या फिर ये मामला भी वक्त के साथ ठंडा पड़ जाएगा, ये देखना होगा

Related Posts

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य वर्धा,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के…

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

सोजत और पाली से बड़ी खबर | नगर निकाय चुनाव 2026: सोजत और सोजत रोड पर भाजपा का कब्जा, पाली में कांग्रेस बोर्ड बनाने की रेस में आगे​पाली / सोजत:पाली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष