“बस्तर में उग्र विरोध: गोपाल स्पंज प्लांट के खिलाफ NH-30 तक पैदल मार्च, चक्का जाम की चेतावनी”

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपका में गोपाल स्पंज पावर प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने धरना स्थल से नेशनल हाईवे 30 तक करीब 10 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं की मौजूदगी ने आंदोलन को और उग्र बना दिया।
वीओ –
ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में 200 से ज्यादा ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं।
एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी बबलू राम बघेल ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर जमीन का सीमांकन नहीं किया गया और गोपाल स्पंज प्लांट को बंद नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की, हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण स्थिति नियंत्रित रही। पुलिस की मौजूदगी के चलते प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास ही बैठकर धरना देते नजर आए।

Related Posts

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध…

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प