“गोंदिया में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी”

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी
रिपोर्ट: दिनेश मानकर
गोंदिया (महाराष्ट्र)
सालेकसा रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर पश्चिम दिशा में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे एक अज्ञात युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और उसकी मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक इस क्षेत्र का निवासी नहीं है और उसके बाहरी होने की आशंका जताई जा रही है। शव रेलवे लाइन के पोल क्रमांक 20 से 22 के बीच, SKS-डीएमएल सेक्शन के पास पाया गया। युवक ने सफेद शर्ट और फुल पैंट पहन रखी थी।
सालेकसा रेलवे स्टेशन पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 194 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम कराया जाना शेष है। फिलहाल शव को स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
इस मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार खुशरंग बिसेन और पुलिस हवालदार कृष्णकुमार कनसकर द्वारा की जा रही है।

Related Posts

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

संदीप मौर्य✍️ कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी…

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी