सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियान
कटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय, कटनी परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित रखने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी कटनी गर्वित गंगवार, उप वन मंडल अधिकारी कटनी पश्चिम एवं आईएफएस प्रोबेशनर कार्तिकेय भट्ट, उप वन मंडल अधिकारी कटनी पूर्व जगतीश वासपे सहित वन मंडल, उप वन मंडल एवं विभिन्न परिक्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर डीएफओ गर्वित गंगवार ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नियमित कार्यशैली और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कार्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की। इस दौरान कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया।
अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी ने “स्वच्छता में सहभागिता और सेवा में योगदान” की भावना को प्रदर्शित किया। सभी ने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

कटनी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार करने और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर जिला पंचायत में शिक्षा…

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

संदीप मौर्य✍️ बहोरीबंद। विकास के दावों के बीच बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहाई में पेयजल संकट की तस्वीर सामने आई है। गांव में पीने के पानी की समस्या…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान