अवैध प्लाटिंग का खेल : स्लीमनाबाद तहसील में करोड़ो का घोटाला

संदीप मौर्य ✍️

स्लीमनाबाद तहसील में भू माफिया द्वारा अवैध प्लाटिंग के जरिए करोड़ों का खेल खेला जा रहा है। नियमों को ताक में रखते हुए अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिसमें खसरा नंबर 271 समेत अन्य खसरों में अवैध तरीके से प्लाटिंग करके मोटी रकम कमाई जा रही है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

विगत कई वर्षों पूर्व एसडीएम रोहित सिसोनिया के मार्गदर्शन में अवैध प्लाटिंग को लेकर कई केस बनाए गए थे, लेकिन उनके ट्रांसफर के बाद अवैध प्लाटिंग का काम फिर से फल-फूल रहा है।

संदेहास्पद मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध प्लाटिंग को देखने नायब तहसीलदार आकाश दीप नामदेव मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न करना और स्लीमनाबाद तहसीलदार को जानकारी न देना अपने आप में संदेह पैदा करता है।

तहसीलदार का बयान

स्लीमनाबाद तहसीलदार सारिका रावत ने बताया कि इस तरह की अवैध प्लाटिंग की कोई जानकारी अभी पटवारी के माध्यम से नहीं आई है। अगर ऐसा कोई मामला है, तो उसे संज्ञान में लेते हुए नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या होगी कार्रवाई?

अब देखना यह है कि प्रशासन अवैध प्लाटिंग के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और क्या भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज