स्लीमनाबाद में बड़ा खुलासा — कलेक्टर ने अनुमति ठुकराई, फिर भी आदिवासी जमीन गैर आदिवासी शिक्षक के नाम!

संदीप मौर्य

कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील में आदिवासी जमीन से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे राजस्व तंत्र की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक शासकीय शिक्षक ने कथित रूप से कूट रचित तरीके अपनाते हुए एक आदिवासी की लगभग 15 एकड़ जमीन अपने नाम दर्ज करा ली, जबकि इस भूमि के विक्रय के लिए भू-स्वामी को कलेक्टर से अनुमति ही नहीं मिली थी।

सबसे बड़ा सवाल यही है—जब कलेक्टर ने साफ तौर पर अनुमति अस्वीकार कर दी थी, तो फिर यह जमीन शिक्षक के नाम कैसे चढ़ गई?
क्या राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी बिना कर्मचारियों की मिलीभगत संभव है?

सूत्र बताते हैं कि आदिवासी भू-स्वामी ने नियमों के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसे कलेक्टर ने स्पष्ट आधारों पर खारिज कर दिया। इसके बावजूद फाइलों में ‘जादू’ चल कर जमीन शिक्षक के नाम हो गई। इससे बड़ा प्रशासनिक विसंगति का उदाहरण और क्या हो सकता है?

और चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित शिक्षक विवादित जमीन पर बोरिंग करवाकर खेती भी शुरू कर चुका है। यह सीधे तौर पर सवाल उठाता है कि राजस्व विभाग, पटवारी और उच्च अधिकारी किसकी शह पर इस अवैध कब्जे को नजरअंदाज कर रहे हैं?

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि स्लीमनाबाद क्षेत्र में भोले-भाले आदिवासियों की जमीनों को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। जमीनों को हड़पने का पूरा “सिस्टमेटिक नेटवर्क” सक्रिय बताया जा रहा है, जहां आदिवासी न तो प्रक्रिया समझ पाते हैं और न ही कानूनी पेच।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर घोटाले पर क्या कार्रवाई करता है— क्या दोषियों पर सख्त दंड होगा, या फिर मामला भी कई अन्य फाइलों की तरह धूल खाता रह जाएगा?

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज