वन मंत्री केदार कश्यप व महापौर संजय पांडे ने किया श्रमदान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

जिला बस्तर, छत्तीसगढ़
संवाददाता: गांधीराम नाग
शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार सुबह नगर निगम जगदलपुर द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने स्वयं श्रमदान कर सहभागिता निभाई और जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री हेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, निगम आयुक्त, पूर्व महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, शहर के गणमान्य नागरिक, पीटीएस के जवान, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की एनएसएस छात्राएं तथा मेरा भारत स्वच्छता अभियान बस्तर के सदस्य एवं गलवे की टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा पिछले लंबे समय से दलपत सागर के चारों ओर नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दलपत सागर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आगामी बड़े आयोजनों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। इस सतत प्रयास के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं, जहां दलपत सागर का एक बड़ा क्षेत्र साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित हो चुका है।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष “एक दिया स्वच्छता के नाम, एक दिया वंदे मातरम की 150वीं जयंती के नाम” की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां दिसंबर माह से ही प्रारंभ कर दी गई थीं। इसी क्रम में दलपत सागर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे न केवल सौंदर्य बढ़ा है, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी आई है।
महापौर श्री संजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन दलपत सागर में 101 दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज प्रमुख, सामाजिक संगठन, संस्थाएं एवं शहरवासी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
महापौर ने अपील की कि 23 जनवरी को आयोजित दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित होकर लाखों दीप प्रज्वलित करें और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि शनिवार एवं रविवार को विशेष रूप से स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।

  • Related Posts

    मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

    मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

    सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

    सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

    मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

    सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

    सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

    राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

    राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

    मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

    मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

    तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

    तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

    डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

    डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार