लड़कियों के जरिये प्रेम जाल में फँसाकर, रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश

संदीप मौर्य

कटनी: पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में कटनी (कुठला) पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो युवतियों के माध्यम से युवकों को जाल में फँसाकर उनसे रुपये ऐंठने का काम कर रहा था। कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में इस गैंग के 10 सदस्यों (6 पुरुष, 4 महिलाएँ) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 93,000 रुपये नगद व 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घटना का खुलासा ऐसे हुआ

थाना कुठला में आवेदक प्रियेश अग्रवाल (35 वर्ष), निवासी बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अक्टूबर की शाम उसे उसकी परिचित महिला नेहा ने फोन कर एक लड़की से मिलने के लिए कहा। बाद में नेहा की सहयोगी पूजा चौधरी ने उसे लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्मन ढाबा के सामने बुलाया। आवेदक जब पहुँचा तो वहाँ चार महिलाएँ — नेहा, पूजा चौधरी, भूमि गर्ग और गीतांजली श्रीवास्तव मौजूद थीं। नेहा ने हरान नामक युवक से कमरे की चाबी मँगवाकर कमरे का ताला खुलवाया और आवेदक को भूमि गर्ग के साथ कमरे में भेज दिया। थोड़ी ही देर में हरान अपने साथियों मोनू उर्फ साहिल, अनिकेत, शिवम, समीर मलिक और समीर खान के साथ अंदर घुस आया। आरोपियों ने दोनों की फोटो खींच ली और फोटो वायरल करने की धमकी देकर 90,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए, साथ ही 3,000 रुपये नकद और मोबाइल भी लूट लिए। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र ने टीम गठित कर तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से पूरा 93,000 रुपये और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. साहिल सेन पिता जगदेव सेन (21) निवासी पिलौंजी, थाना कुठला
  2. हरान खान पिता गुलाब खान (20) निवासी लमतरा
  3. शिवम कुशवाहा पिता स्व. प्रकाश कुशवाहा (20) निवासी पुरैनी, थाना कुठला
  4. छोटू उर्फ अनिकेत यादव पिता सुदामा यादव (20) निवासी लमतरा फाटक, थाना कुठला
  5. समीर मलिक पिता अब्दुल सत्तार (26) निवासी प्रेमनगर, थाना NKJ
  6. समीर खान पिता मुश्ताक खान (20) निवासी लमतरा पावर हाउस, थाना कुठला
  7. नेहा सिहोते पति जितेंद्र सिहोते (38) निवासी रोशन नगर, थाना NKJ
  8. गीतांजलि श्रीवास्तव पिता स्व. विशाल श्रीवास्तव (25) निवासी माधवनगर
  9. पूजा चौधरी पति विकास चौधरी (27) निवासी प्रेमनगर, थाना NKJ
  10. भूमि गर्ग पिता हरिओम गर्ग (18½) निवासी द्वारका सिटी, थाना माधवनगर।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सौरभ सोनी, विनोद सिंह, एएसआई श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, राहुल सिंह, नंदकिशोर अहिरवार, राहुल मिश्रा, सुनील पांडेय, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक मनोज सिंह, अजय पाठक, हर्षुल मिश्रा, शिशिर पांडेय, महिला आरक्षक दिव्या तिवारी सहित अन्य पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”