एनकेजे पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही — 1200 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

संदीप मौर्य✍️

कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे रूपेन्द्र राजपूत द्वारा गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर एक खाकी रंग के ट्रक (क्रमांक MP-09 HG-1142) को जुहला बायपास से बडवारा मार्ग पर रोककर जांच की।

तलाशी के दौरान ट्रक में करीब 1200 कार्टूनों में भरी सात विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब (कुल 10,584 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख आंकी गई है। ट्रक की कीमत 20 लाख बताई गई, इस प्रकार कुल जब्ती राशि लगभग 35 लाख की हुई।

आरोपी शैलेन्द्र कुशवाहा पिता अजय राम कुशवाहा निवासी बरहा नगौद, जिला सतना (म.प्र.) से शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया इस कार्यवाही में प्रा.आर. गणेश दत्त मिश्रा, आर. 278 आरिफ हुसैन सहित एनकेजे पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित अन्य साक्ष्य एवं नेटवर्क की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला