राजेश कोरी मौत पर अजय राय का हमला, पुलिस पर उठाए सवाल

राजेश कोरी मौत मामले में अजय राय का बड़ा हमला, पुलिस पर उठाए सवाल

बदायूं। पुलिस कस्टडी में राजेश कोरी की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अटसेना गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

अजय राय ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजेश को पुलिस घर से ले गई थी और थाने में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई।

मामला गुरुवार रात धर्मस्थल पर भंडारे के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई थी, जहां राजेश और दूसरे पक्ष के धर्मवीर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को कोर्ट ले जाने से पहले राजेश की तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अजय राय ने दूसरे पक्ष के लोगों को छोड़े जाने और राजेश के साथ कथित मारपीट की जांच की मांग की। उन्होंने हरियाणवी गायक अंकित बलियान हत्याकांड में हुए एनकाउंटर और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप