जालोर केंद्रीय बस स्टैंड जर्जर और गंदगी से बेहाल

जालोर जिला मुख्यालय पर स्थित केंद्रीय बस स्टैंड का आलम ये हैं कि करीब वर्षों पूर्व निर्मित बस स्टैंड के चारों तरफ से व अंदर से प्लास्टर गिरना आम बात हैं । उक्त बस स्टैंड नगर परिषद द्वारा संचालित हैं तथा प्रति सवारी के हिसाब से किराया वसूलती हैं ।
बस स्टैंड पर सफाई का नामो निशान नहीं हैं वहीं बस स्टैंड के सामने की दीवार के समीप का पूरा क्षेत्र गंदगी से ग्रस्त हैं तथा भयंकर बदबू मार रहा हैं । बस स्टैंड पर लगे अधिकतर पंखे शौ पीस का काम कर रहे है एवम आमजन गर्मी से त्रस्त हैं ।
बस स्टैंड के अंदर व चारों तरफ गंदगी का आलम हैं । जिधर भी देखो उधर गुटके,कुरकुरे, बिस्किट आदि के पैकेट बिखरे पड़े है साथ ही दीवारें गुटकों की पीक से खराब हो रखी हैं ।
सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आवारा पशु दिन हो या रात, जब भी देखो तब बस स्टैंड में जमे नजर आते हैं ।
अभी बारिश का मौसम हैं । अतः थोड़ी तेज बारिश होते ही पूरा बस स्टैंड मिनी तालाब का रूप ले लेता हैं, जिसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा होती हैं लेकिन यात्रियों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं हैं ।
प्रायः देखा जाये तो पूरा बस स्टैंड गंदगी, अव्यवस्था, सुरक्षा विहीन व जर्जर हालत में हैं ।
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर कई बार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से पुलिस चौकी खोले जाने की गुहार लगाई लेकिन कुंभकरणीय प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा ।
गौरतलब हैं कि बस स्टैंड परिक्षेत्र में चोर, जेबकतरों, छेड़खानी व झगड़े फ़साद करने की आये दिन घटना होती रहती हैं लेकिन स्थायी व्यवस्था के बिना आमजन व यात्रियों को भारी असुविधा हो रही हैं ।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”