स्वास्थ समस्याओं से निपटने ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

सवांददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

भोपाल: अनुविभागीय दण्डाधिकारी टीटी नगर वृत्त डॉ. अर्चना रावत शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 23 सितंबर 2025 एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग,नगर निगम, स्कूल शिक्षा विभाग, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक ली।

बैठक में टीटी नगर सर्कल के अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिमेश सिंह द्वारा उपस्थित सभी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत खून की कमी होने पर आयरन की गोली अथवा सीरप पिलाना है। बैठक में एसडीएम द्वारा नगर निगम विभाग को 23 सितंबर को आंगनवाड़ी एव स्कूलों के आसपास साफ-सफाई करने एव कार्यक्रम की मुनादी कचरा कलेक्शन वाहनों से प्रचार- प्रसार करे के भी निर्देश दिए। आंगनबाड़ी बाणगंगा परियोजना के परियोजना अधिकारी को भी आंगनवाड़ियों को प्रातः 9 से 4 बजे तक खुला रखने एवं सभी बच्चों एवं 19 साल से 49 साल की महिलाओं को बुलाकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के निर्देश दिये। सभी स्कूलों में 01 साल से 19 साल तक के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल की गोली अनिवार्य रूप से खिलाने के कार्य करें। बीमार बच्चो को यह गोली नही खिलानी है।

बैठक के अंत मे एसडीएम ने सभी को कृमि मुक्ति दिवस को अच्छे से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक मेंस्वास्थ्य विभाग से लिंक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित शर्मा, सुनील पाराशर, सौरभ पांडे, सिद्धार्थ पांडे,परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी, नगर निगम ज़ोन 6,7,8, एव 21 के प्रभारी आर बी एस के मेडिकल ऑफिसर एवं स्कूल के संचालक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज