पुलिस ने फर्जी सिम विक्रेता एजेंट को धर दबोचा, चार फर्जी सिम बरामद

संदीप मौर्य

कटनी। बहोरीबंद थाना पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन फास्ट” के तहत फर्जी सिम विक्रेता एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

मूरत सिंह पिता चन्द्रभान सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम झरौली और आनंद कुमार चौधरी पिता छोटेलाल चौधरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पाकर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर आरोपी जितेन्द्र बर्मन ने फर्जी सिम एक्टिवेट कर बेची।

पुलिस जांच में पता चला कि जितेन्द्र बर्मन एयरटेल कंपनी का (POS) सिम विक्रेता एजेंट है। आरोपी ने अपने घर पर एयरटेल और जियो कंपनी की सिम एक्टिवेट कर बेचने और पोर्ट करने का काम किया। उसने मूरत सिंह और आनंद कुमार के आधार कार्ड व बायोमेट्रिक का उपयोग कर कुल चार फर्जी सिम नंबर (8109936916, 9685736496, 7400698936 और 8349247916) एक्टिवेट किए और ग्राहकों को ₹500-₹500 में बेचे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी सिम एक्टिवेट करने में प्रयुक्त मोबाईल नंबर 7828954078, बायोमेट्रिक मशीन और फरियादियों के आधार कार्ड की प्रतियां जप्त की। आरोपी जितेन्द्र बर्मन के खिलाफ प्राथमिकी धारा 318(4) बी.एन.एस. 2023 और धारा 66C आईटी एक्ट 2008 के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया, उ. धनंजय पांडेय, सउनि. अनुराग पाठक, आर. अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, कोमल सिंह, बृजेश सिंह और अतुल जैन की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज