दोस्त के हाथ पर पत्नी का फोटो गुदा देख, डिप्रेशन में गया युवक, जहर खाकर दी जान।

जिला ब्यूरो: सत्येंद्र सिंह राजावत

मुरैना : अम्बाह की बिहार कॉलोनी में रहने वाला संतोष शर्मा ऑटो चलाता था। हाल ही में संतोष की नजर अपने दोस्त मुकेश कुशवाह के हाथ पर गुदे उसकी पत्नी राखी शर्मा के फोटो पड़ी तो जैसे उसे सदमा लग गया। स्वाभाविक तौर पर संतोष डिप्रेशन में चला गया और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
अब पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को कस्टडी में शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीते एक सितंबर की सुबह छह बजे संतोष शर्मा (40) पुत्र रामशंकर शर्मा निवासी वार्ड सात स्थित बिहार कॉलोनी के गले व सीने में दर्द हुआ तो उसको इलाज के लिए पत्नी राखी शर्मा व उसका प्रेमी मुकेश कुशवाह निवासी बरेह अंबाह से जिला अस्पताल मुरैना ले गया, जहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके बाद उसकी पत्नी व प्रेमी उसे ग्वालियर भी ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टर्स ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पीएम कराया गया तो पृथम दृष्टया जहर से मौत होने की बात सामने आई।
पुलिस को शक हुआ तो मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह से पूछताछ की गई। उनके मोबाइल चेक किए तो स्पष्ट हो गया कि मृतक की पत्नी व आरोपी मुकेश कुशवाह बीच संबंध हैं और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उनके मोबाइल में दोनों के बीच चैट भी होती थी। मोबाइल से चैट व ऑडियो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी मुकेश कुशवाह मृतक की पत्नी से प्रेम करता था इस वजह से उसने उसका चित्र अपने हाथ पर गुदवा लिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह का कस्टडी में लेकर उनके खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज