शव यात्रा में नदी पार करने की मजबूरी, श्मशान घाट ले जाने में हुई भारी परेशानी

जिला ब्यूरो – सत्येंद्र सिंह राजावत

मुरैना/जौरा। ग्राम बगरोली में 2 सितंबर को बीमारी से पीड़ित नवयुवक विकेंद्र शाक्य (25) की मौत हो गई। दाह संस्कार हेतु जब परिजन व ग्रामीण मुक्तिधाम ले जाने निकले तो रास्ते में सोन नदी बीच में आ गई। बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे शव यात्रा आगे बढ़ाना बेहद कठिन हो गया।

काफी देर तक परिजन व ग्रामीण असमंजस में रहे। अंततः कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाकर शव को नदी पार पहुंचाया और भारी मुश्किलों के बीच लकड़ी-ईंधन भी नदी के उस पार ले जाकर दाह संस्कार संपन्न कराया। मगर जलस्तर ऊँचा होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते हुए कहा कि वर्षों से पुल या रपट न बनने के कारण हर बार इस तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुल निर्माण कराया जाए।

अंतिम संस्कार में कांग्रेस किसान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने 3 सितंबर को जिलाधीश अंकित अस्थाना को आवेदन देकर बगरोली गांव की समस्या से अवगत कराया।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला