देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर देवास में महाराष्ट्र समाज द्वारा भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की पारंपरिक दिंडी यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पारंपरिक मराठी वेशभूषा, ढोल-ताशों की गूंज, लेजिम की आकर्षक प्रस्तुति और “विठ्ठल… विठ्ठल… जय हरी विठ्ठल” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

वीओ-1:
दिंडी यात्रा का शुभारंभ महाराष्ट्र समाज परिसर से भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ हुआ। भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की सुसज्जित पालकी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकले।

वीओ-2:
यात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा पारंपरिक लेजिम की प्रस्तुति रही। ढोल-ताशों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में लेजिम का प्रदर्शन देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग जुटे। पूरे रास्ते “विठ्ठल… विठ्ठल… जय हरी विठ्ठल” के जयघोष से धार्मिक वातावरण बना रहा।

वीओ-3:
दिंडी यात्रा नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा और शनि मंदिर चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री फड़नीस जी के विठ्ठल मंदिर पहुंची। यहां भगवान विठ्ठल की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद दिंडी यात्रा पुनः महाराष्ट्र समाज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान