जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप, नगर निगम की कार्रवाई से चार सब्जी व्यापारियों को नुकसान
जयपुर, ब्यूरो चीफ। जनता मार्केट सब्जी मंडी, सुभाष चौक, जयपुर के चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम जयपुर पर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए कथित रूप से एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों ने लगभग ₹30 से ₹35 हजार मूल्य की खराब होने वाली सब्जियां जब्त कर लीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।
व्यापारियों के अनुसार वे पिछले 35 वर्षों से दुकान संख्या डी-169, डी-170, डी-171, डी-172 एवं डी-174 के बाहर वैध लाइसेंस के साथ व्यापार कर रहे हैं तथा नियमित रूप से मंडी शुल्क जमा कराते हैं। उनका कहना है कि इस मामले में उन्होंने वर्ष 2025 एवं 2026 में हाईकोर्ट में रिट याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें नगर निगम को जवाब देने के निर्देश दिए गए थे।
व्यापारियों का आरोप है कि न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करने की अवधि के दौरान ही 24 जुलाई 2026 को केवल चार व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि आसपास अन्य व्यापारी भी व्यापार कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि जब्त सामान का विधिवत चालान देने के बजाय केवल कच्ची रसीद दी गई।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान