शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से शादी का दहेज, आभूषण समेत घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पुत्र वीरपाल की करीब छह महीने पहले शादी हुई थी। घटना से कुछ समय पहले लक्ष्मण और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बिजली बार-बार आने-जाने लगी। खतरे का अंदेशा होने पर दोनों कमरे से निकलकर आंगन में जाकर सो गए।

कुछ ही देर बाद कमरे में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा शादी का अधिकांश सामान, आभूषण व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। समय रहते पति-पत्नी के कमरे से बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार आग की इस घटना में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related Posts

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जर्जर मार्ग को लेकर गोण्डाहूर में उग्र जनआंदोलन, कांग्रेस व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम। गोण्डाहूर से सीतागांव को जोड़ने वाले अत्यंत जर्जर एवं बदहाल मार्ग के निर्माण की मांग…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान