जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
जयपुर जिले के 18 नगर निकायों में अन्तिम रूप से 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज
सभी नगर निकायों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं संभाला मोर्चा, मतदान केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण

जयपुर, 9 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को जयपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उपलब्ध मतदान प्रतिशत के अनुसार अन्तिम रूप से जयपुर जिले में कुल 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और अनेक केन्द्रों पर उत्साहपूर्वक कतारों में खड़े होकर मतदाताओं ने मतदान किया।
मतदान के दौरान मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जयपुर जिले में प्रातः 10 तक 29.47 प्रतिशत, दोपहर 1ः00 बजे तक 58.29 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 72.66 प्रतिशत तथा अन्तिम रूप से 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं, पेयजल, बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कार्मिकों ने पूरी तत्परता से कार्य किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम रहे।

जयपुर के सभी नगर निकायों में बड़ी संख्या में युवा पहली बार मतदान करने पहुंचे। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं संभाला मोर्चा
नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शाहपुरा, चौमू, खेजड़ोली नगर निकायों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के निर्देशन में प्रशासन द्वारा शांति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं। मतदान केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पूरी तत्परता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया।
मतदान केन्द्रों पर बुधवार को लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। कहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा उत्साह से भरे नजर आए, तो कहीं वरिष्ठ नागरिक लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के संकल्प के साथ मतदान करते दिखाई दिए। विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान