रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत, प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति, प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही, प्रदेश सचिव कमल कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार और जिला अध्यक्ष रमेश गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसानों ने किया।

संगठन ने तीन प्रमुख मुद्दे उठाए। पहला – तोकापाल ब्लॉक की रायकोट पंचायत में बिना ग्राम सभा की सहमति के परिसीमन करने का आरोप। इससे 4 वार्ड, श्मशान घाट खसरा 882, 883, बाजार और सार्वजनिक स्थल प्रभावित हुए हैं। मांग है कि परिसीमन पर रोक लगाकर ग्राम सभा की बैठक में सहमति ली जाए।

दूसरा – जिले में नकली खाद और कालाबाजारी। संगठन ने खाद की जांच, नमूनों की लैब टेस्टिंग, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

तीसरा – किसान भवन, पुस्तकालय और किसान सुविधा केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग।
भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो धरना, प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय घेराव सहित अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जर्जर मार्ग को लेकर गोण्डाहूर में उग्र जनआंदोलन, कांग्रेस व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम। गोण्डाहूर से सीतागांव को जोड़ने वाले अत्यंत जर्जर एवं बदहाल मार्ग के निर्माण की मांग…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान