खाद्य विभाग भोपाल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थ, स्वच्छता पर दिया विशेष ध्यान

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा बैरागढ़ में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।

     निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के लिएनिर्देशित किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को समझाइश दी गई कि किसी भी दशा में दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।  

  निरीक्षण किए गए प्रतिष्ठानों में नैना चाट भंडार से आलू बड़े का नमूना, बस स्टैंड पर संचालित बालाजी पूड़ी भंडार से मैदा का नमूना, नीलम रेस्टोरेंट से सोयाबीन तेल का नमूना और सौरभ प्वाइंट किराना दुकान से घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में  जेके रोड स्थित चौकसे रेस्टोरेंट से दाल, चावल, आलू-मटर की सब्जी एवं आटा के नमूने एवं गोविंदपुरा स्थित सेलर्स बेकरी से ब्रेड के सैंपल संगृहित किये।

      उक्त सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर जांच परिणाम के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जेपी विश्वकर्मा और श्री जेपी लववंशी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज