बंजारी कलां में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के कोठरा बस्ती निवासी संतलाल विश्वकर्मा की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका की मौत सर्पदंश से हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने पक्के मकान के भीतर से बाहर निकल रही थी, तभी दरवाजे पर बैठे कोबरा सर्प ने उसके पैर में डस लिया। भयभीत होकर वह घर के अंदर भागने लगी, तभी पैर से दबने पर कोबरा ने उसे दूसरी बार भी डस लिया। कुछ ही देर में बालिका अचेत हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे छतरिहा गांव ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर बुधवार सुबह पहुंचे गड़बड़ा धाम निवासी सर्पमित्र विवेक मिश्र ने घर के कमरे में बोरी के आड़ में छिपे कोबरा सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि स्पेक्टिकल कोबरा अत्यंत जहरीला सर्प होता है।

घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह व हेड कांस्टेबल मूलचंद वर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। वहीं ग्राम प्रधानपति संजय सिंह ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश