तेवरी ग्राम पंचायत में बरसाती पानी से बेहाल वार्डवासी – नाली और सीसी रोड निर्माण की मांग पंचायत कर रही अनसुनी

ब्यूरो रिपोर्ट:

कटनी/स्लीमनाबाद/तेवरी
ग्राम पंचायत तेवरी के वार्ड क्रमांक 18 और 19 के वार्डवासी बरसाती पानी की निकासी और सीसी रोड निर्माण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का पानी सीधे घरों और रास्तों में भर जाता है। खेरमाता माता दाई मंदिर के चारों ओर जलभराव के चलते मंदिर की दीवार तक टूट गई है। गंदगी और भरे पानी से होकर वार्डवासियों को आवागमन करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे और परेशानियां बढ़ गई हैं।

वार्डवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आवाज को लगातार अनसुना किया जा रहा है, जिससे उनमें आक्रोश है।

वार्डवासियों ने सरपंच से मांग की है कि तत्काल निर्णय लेकर नाली और सीसी रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और बरसाती जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

  • Related Posts

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज