शासकीय भूमि पर कब्जा और मुआवजा विवाद: जांच के आदेश के बाद सख्ती के संकेत

खतौनी में दर्ज सरकारी जमीन और दिया गया मुआवजा दबंगई ऐसी कि खाली नहीं हो पाई जमीन नेशनल हाइवे और राजस्व विभाग की टीम कई बार खाली कराने आई लेकिन नहीं हो सकी बुलडोजर कार्यवाही । प्रस्तुत है बिन्दकी तहसील रिपोर्टर नीलकमल की ये रिपोर्ट । फतेहपुर की तहसील बिन्दकी क्षेत्र में नेशनल हाइवे -19 के सिक्स लेन निर्माण में राजस्व ग्राम औंग की खतौनी में दर्ज गाटा संख्या 782 की सरकारी जमीन का दो करोड़ से धनराशि का भुगतान मुआवजा के रूप में किया गया है । अवैध कब्जाधारकों ने सरकार को यह बताकर गुमराह किया कि यह सभी निर्माण सन 1952 से पूर्व की आबादी में हैं । जबकि 1952 से पूर्व की आबादी हाइवे के फोरलेन निर्माण में ध्वस्त हो चुकी है । और पुनः इसी को आधार बनाकर कब्जाधारकों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से मुआवजा प्राप्त कर लिया है । इसी अधिग्रहीत भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए कई बार टीमें आईं लेकिन वापस हो गई । क्षेत्र में इस बात की चुटकी ली जा रही है कि हाईकोर्ट के वकीलों के चैंबर में बुलडोजर चल सकता है लेकिन औंग में बुलडोजर चलाना किसी के बस की बात नहीं है । नेशनल हाइवे अथॉरिटी के पीडी पंकज यादव ने बताया है कि शासन स्तर से पहले व्यापक जांच की बात कही गई है । जांच के बाद या जमीन खाली कराई जाएगी या फिर सरकारी भूमि पर दी गई पैसे की वसूली की जाएगी ।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान