उन्नाव में भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन।
प्रदर्शन कर सरकार विरोधी लगाए नारे
शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन
एंकर:
उन्नाव में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। जहां पर DM के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
आपको बता दें कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इसके साथ केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही संगठन ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों जैसे मुद्दे उठाकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।
जिला संयोजक रवि बौद्ध कहा कि पिछले कई सालों से नीट, JEE जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।और 20 से अधिक छात्र छात्राओं ने इसी के तनाव से ग्रसित होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हो गए।
संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभ्यर्थी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिन उन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। जिसमें कई छात्र-छात्राएं एवं पुलिस जवान भी घायल हुए। घटना की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है।बार बार हो रहे पेपर लीक मामले पर उन्होंने
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की नैतिक जिम्मेदारी होने पर इस्तीफा देने की भी मांग की गई। इसके अलावा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने, पेपर लीक की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने व सख्त कानून लागू करने की मांग भी उठाई गई।





