राज्यसभा नामांकन खारिज के विरोध में देवास में कांग्रेस का धरना, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के विरोध में देवास में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। शहर कांग्रेस ने पुष्कर मंडूक तालाब के पास धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। VO बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्कर मंडूक तालाब के पास धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किया जाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इतिहास का काला दिन करार दिया। उनका आरोप है कि सुनियोजित तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया गया है। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान