नरवर में पहली बार पंच धुनी अग्नि तपस्या, 3 जून को पूर्णाहुति

नरवर नगर के छितरी पहली बार पंच धुनी अग्नि तपस्या, 3 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा
एंकर-
क नरवर नगर के छितरी मठ में श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री क्षेत्र काशी के तत्वावधान में श्री महंत रामानुज पुरी महाराज (आवाहन सरकार) द्वारा पहली बार 41 दिवसीय पंच धुनी अग्नि तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कठोर तपस्या 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 3 जून 2026 को पूर्ण होगी।
महंत रामानुज पुरी महाराज प्रतिदिन पंच धुनी अग्नि के मध्य बैठकर तपस्या कर रहे हैं। महाराज के अनुसार इस तपस्या का उद्देश्य देश में सुख, समृद्धि, यश एवं कीर्ति की वृद्धि, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की कामना तथा साधु-संतों के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए प्रार्थना करना है।
आयोजकों ने बताया कि 3 जून 2026 को तपस्या की पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सभी श्रद्धालु, दानदाता एवं भक्तजन अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्य एवं भव्य स्थल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा