पंचों ने हटाया, जनता ने फिर बनाया सरपंच

पंचों ने अविश्वास से हटाया, जनता ने फिर सौंपा सरपंची का ताज।

एंकर-छोटेकापसी में प्रेमा बसंत जुर्री की ऐतिहासिक वापसी, भारी बहुमत से जीता उपचुनाव
लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है, और ग्राम पंचायत छोटेकापसी के मतदाताओं ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। सोमवार को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रेमा बसंत जुर्री ने भारी बहुमत के साथ सरपंच पद पर शानदार वापसी करते हुए दूसरी बार जनता का विश्वास हासिल किया है।
गौरतलब है कि पिछले पंचायत चुनाव में भी प्रेमा बसंत जुर्री को ग्रामीणों ने सरपंच चुना था। हालांकि लगभग छह माह पूर्व पंचायत के वार्ड पंचों द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उस समय पंचायत की आंतरिक राजनीति और गुटबाजी के चलते उन्हें हटाया गया था।
लेकिन उपचुनाव के रूप में जब फैसला सीधे जनता के हाथों में आया, तो मतदाताओं ने अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए प्रेमा बसंत जुर्री को पुनः सरपंच चुन लिया। ग्रामीणों ने भारी मतदान कर यह संदेश दिया कि उनके नेतृत्व पर जनता का भरोसा पहले की तरह कायम है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पद से हटाए जाने के बाद भी प्रेमा बसंत जुर्री लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उन्होंने ग्रामीणों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई, जनसंपर्क बनाए रखा और विकास के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच मौजूद रहीं। उनकी इसी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें दोबारा जनता का समर्थन दिलाया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही छोटेकापसी में उत्सव का माहौल बन गया। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया, सरपंच ने सर्वप्रथम काली माता का आशीर्वाद लिया उसके बाद समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली, गांव में देर शाम तक जीत का जश्न चलता रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि जनता की भावना और लोकतांत्रिक विश्वास की जीत है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रेमा बसंत जुर्री के नेतृत्व में पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होगी।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान