शिक्षक के खाते से 2.28 लाख की धोखाधड़ी, SBI की कार्यप्रणाली पर सवाल

कटनी (संवाददाता- संदीप मौर्य)
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत माध्यमिक शाला टिकरिया में पदस्थ एक शिक्षक के साथ बैंक धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्लीमनाबाद स्थित बचत खाते से मात्र तीन दिनों में 2,27,359.27 की राशि गायब हो गई। पीड़ित शिक्षक ने बैंक पर गंभीर लापरवाही और संलिप्तता का आरोप लगाते हुए राशि वापसी की मांग की है।

शिकायत के अनुसार शिक्षक का बचत खाता क्रमांक 11480597062 (CIF 81210502634) है, जिस पर एटीएम कार्ड भी जारी है। 13 अगस्त 2025 से 16 अगस्त 2025 के बीच खाते से क्रमशः रुपये 30,000, 50,000, 34,500, 66,000 और 46,856.27 की राशि डेबिट की गई। आश्चर्य की बात यह है कि इन ट्रांजेक्शनों के दौरान न तो ओटीपी भेजा गया और न ही एसएमएस अलर्ट प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर 2,27,359.27 रुपये की निकासी दर्ज की गई।

पीड़ित शिक्षक का आरोप

शिक्षक का कहना है कि बैंक की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। “मेरे खाते से बिना ओटीपी और बिना नेटबैंकिंग के इतनी बड़ी रकम कैसे निकली, यह गंभीर सवाल है। यह बैंक की लापरवाही नहीं, बल्कि संलिप्तता प्रतीत होती है।”

शिक्षक द्वारा बताया कि 16 अगस्त को एक अज्ञात नंबर (91160008004) से फोन आया, जिसमें कहा गया कि उनके खाते से राशि निकाली जा चुकी है। तो शिक्षक को विश्वास नहीं हुआ क्योंकि उसे दिन छुट्टी का दिन था तो शिक्षक द्वारा जिस दिन बैंक चालू हुआ तो बैंक में जाकर पता किया तब यह मामला उन्हें पूरा मामला धोखाधड़ी का पता चला।

बैंक पर लापरवाही का आरोप

शिकायतकर्ता ने कहा कि तीन दिनों तक खाते से बड़ी-बड़ी रकम निकलती रही, लेकिन बैंक की ओर से किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं आया। यदि बैंक ने समय रहते संदेश भेजे होते तो वह तुरंत कार्रवाई कर सकते थे।

पीड़ित शिक्षक ने साफ कहा है कि यदि बैंक प्रबंधन शीघ्र ही राशि वापस नहीं करता तो वे शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को मजबूर होंगे।

बड़ा सवाल

बिना ओटीपी और बिना नेटबैंकिंग की प्रक्रिया के खाते से इतनी बड़ी राशि आखिर कैसे आहरित हो गई?

क्या इसमें साइबर फ्रॉड गैंग का हाथ है या बैंकिंग सिस्टम की कमजोरी उजागर हुई है?

  • Related Posts

    तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    संदीप मौर्य✍️ तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

    कटनी। पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून का पालन कराने की पहचान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक भी है। कटनी यातायात पुलिस के दो जवानों ने अपनी संवेदनशीलता…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

    यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

    तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

    तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

    अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

    पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

    जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

    जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा