RDVV में कॉपी जांच और छात्रवृत्ति को लेकर NSUI का हंगामा

RDVV में कॉपी जांच घोटाले का आरोप
स्लग 2: छात्रवृत्ति में देरी पर NSUI का हंगामा

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सोमवार को NSUI प्रभारी अचल नाथ के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि बी.पी.एड विभाग में कुछ अतिथि शिक्षक बिना उत्तर पुस्तिकाओं की सही जांच किए मनमाने तरीके से अंक दे रहे हैं, जिसका वीडियो प्रमाण भी उनके पास मौजूद है। NSUI ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषी शिक्षकों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की। वहीं सत्र 2024-26 की छात्रवृत्ति पंजीयन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अचल नाथ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Posts

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

कटनी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार करने और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर जिला पंचायत में शिक्षा…

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

संदीप मौर्य✍️ बहोरीबंद। विकास के दावों के बीच बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहाई में पेयजल संकट की तस्वीर सामने आई है। गांव में पीने के पानी की समस्या…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान