राष्ट्रहित में महिलाओं ने घटाई स्वर्ण खरीद, सर्राफा कारोबार पड़ा फीका

राष्ट्रहित की सोच से स्वर्ण कारोबार फीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महिलाओं ने बढ़ाई स्वर्ण खरीद से दूरी

लालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वर्ष तक सोना न खरीदने के आह्वान का असर अब लालगंज तहसील मुख्यालय और ग्रामीण बाजारों में दिखाई देने लगा है। पढ़ी-लिखी युवतियां, कामकाजी महिलाएं और नवविवाहित बहुएं स्वर्ण खरीद से दूरी बनाकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही हैं। इसका असर अब सर्राफा कारोबार पर भी पड़ने लगा है।
तहसील मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच यह चर्चा बढ़ी है कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए अनावश्यक स्वर्ण खरीद से बचना भी देशसेवा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले जहां युवा महिलाओं में आभूषण खरीदने का उत्साह रहता था। वहीं अब उनमें सादगी और बचत की भावना अधिक दिखाई दे रही है।दिल्ली से घर आई शिप्रा ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तरह त्याग और सादगी अपनाना आज समय की जरूरत है।मध्य प्रदेश से विवाह कर आई महिमा और रूबी ने कहा कि छोटे-छोटे त्याग से ही देश मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की महिलाएं अब केवल दिखावे तक सीमित नहीं रहना चाहतीं।खुशी, आकांक्षा, ज्योति और तनु ने कहा कि देश के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ा सम्मान है। वहीं दीपांजलि ने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे आह्वान समाज में नई जागरूकता पैदा करते हैं।सर्राफा कारोबारियों के अनुसार बीते कुछ समय में बाजार की रौनक प्रभावित हुई है। विवाह और पारिवारिक अवसरों पर भी पहले जैसी खरीदारी नहीं हो रही है।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित