खाना खाने को लेकर जीजा-साले में खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार

-जीजा-साला के बीच खाना खाने को लेकर खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार।

एंकर- ग्राम डोटोमेटा में खाना खाने की बात को लेकर जीजा और साले के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपित ने अपने साले पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पखांजूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 की रात करीब 9 बजे अमोल ध्रुवा गंभीर हालत में भागते हुए पीव्ही-45 जानकीनगर निवासी दयाल माझी के घर पहुंचा। उसने बताया कि उसके जीजा बोंगा कोड़ोपी ने खाना खाने की बात को लेकर विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया है। अमोल के शरीर और चेहरे पर खून लगा हुआ था। कुछ देर बाद वह आंगन में गिर पड़ा। ग्रामीणों और सरपंच की मदद से उसे तत्काल सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया।
घायल अमोल ध्रुवा ने बताया कि उसका जीजा बोंगा कोड़ोपी, निवासी ग्राम डोटोमेटा रेंगाडंडी, ने गुस्से में आकर जान से मारने की नीयत से उसके जबड़े और छाती पर चाकू से हमला किया। यदि वह वहां से भाग नहीं पाता तो उसकी जान जा सकती थी।
मामले में थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था, लेकिन 18 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बोंगा कोड़ोपी (65 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि खाना खाने को लेकर हुए विवाद में उसने घर में रखे धारदार चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और खून लगे कपड़े जब्त कर लिए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया। ज्ञात हो कि आरोपित पूर्व में बांदे थाना अंतर्गत धारा 376 के तहत जेल जा चुका है।

Related Posts

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए युवक ने बेची बाइक, खरीदा खच्चर

पेट्रोल डीजल की किल्लत के चलते युवक ने बाइक बेचकर लिया खच्चर मुरैना मैं एक युवक ने मोदी जी की बात को अपने दिल की गहराइयों तक ले जाते हुए…

मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट का आरोप

हमीरपुर – जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों का हंगामा ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप स्टाफ नर्स का ईसीजी मशीन के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए युवक ने बेची बाइक, खरीदा खच्चर

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए युवक ने बेची बाइक, खरीदा खच्चर

खाना खाने को लेकर जीजा-साले में खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार

खाना खाने को लेकर जीजा-साले में खूनी संघर्ष, आरोपी गिरफ्तार

मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट का आरोप

मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट का आरोप

टीकमगढ़ में सर्वधर्म विवाह सम्मेलन, कौमी एकता की मिसाल बने 9 जोड़े

टीकमगढ़ में सर्वधर्म विवाह सम्मेलन, कौमी एकता की मिसाल बने 9 जोड़े

RDVV में कॉपी जांच और छात्रवृत्ति को लेकर NSUI का हंगामा

RDVV में कॉपी जांच और छात्रवृत्ति को लेकर NSUI का हंगामा

डबरा में नपा की सफाई व्यवस्था फेल, गंदे पानी से वार्डवासी परेशान

डबरा में नपा की सफाई व्यवस्था फेल, गंदे पानी से वार्डवासी परेशान