शिवाजी ग्राउंड में क्रिकेट का डबल धमाल, बच्चों और वकीलों के होंगे मुकाबले

  1. शिवाजी ग्राउंड में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच
  2. वकीलों और बच्चों के बीच होगा क्रिकेट महाकुंभ

जबलपुर के शिवाजी ग्राउंड में 20 मई से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है, जहां एक साथ दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। सुबह के समय JDCA द्वारा अंडर-14 क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जाएगा, जिसमें शहर के छह प्रमुख क्लबों की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं शाम को पहली बार शिवाजी ग्राउंड में अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें 24 टीमें लीग फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। आयोजक अधिवक्ता जे. विकास नाथन ने बताया कि बच्चों के मैच रेड लेदर बॉल और व्हाइट यूनिफॉर्म में 25 से 30 ओवर के खेले जाएंगे, जबकि वकीलों के मुकाबले 10-10 ओवर के टेनिस बॉल मैच होंगे। प्रतियोगिता का समापन 29 मई को होगा। विजेता टीमों को ट्रॉफियों के साथ कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। पूर्व मंत्री हरेंद्र सिंह बब्बू और अधिवक्ता सुदीप सैनी ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद