भितरवार में झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप, महिला ने की कार्रवाई की मांग

भितरवार में झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप, महिला ने एसडीएम से की शिकायत

भितरवार। ग्वालियर जिले के भितरवार में एक निजी चिकित्सक पर गलत इलाज करने का गंभीर आरोप लगा है। वार्ड क्रमांक 4 निवासी रामबाई पत्नी राजू प्रजापति ने एसडीएम भितरवार को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार महिला के पैर में दर्द होने पर उसने गोलेश्वर मंदिर के पास स्थित लाल सिंह जाटव नामक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया था। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों और इंजेक्शन के बाद महिला के पैर में सूजन आ गई और हालत बिगड़ गई।

महिला का कहना है कि जब उसने दोबारा डॉक्टर को पैर दिखाया तो डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही और ग्वालियर जाकर इलाज कराने की सलाह दी। बाद में ग्वालियर में चिकित्सकों ने बताया कि पैर की नस खराब हो गई है और ऑपरेशन के बाद ही राहत मिल सकती है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। कई बार संपर्क करने के बावजूद डॉक्टर नहीं मिला और फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा है।

महिला ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद