नीट पेपर लीक के विरोध में सिंगरौली में कांग्रेस की मशाल रैली, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की विशाल मशाल रैली, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

वैढ़न सिंगरौली
नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में बढ़ते आक्रोश के बीच जिला मुख्यालय वैढ़न में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह रैली जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए।
मशाल रैली अम्बेडकर चौक वैढ़न से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए जय स्तम्भ चौक पहुंची, जहां सभा के साथ प्रदर्शन का समापन हुआ।

रैली के दौरान “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “दोषियों को कठोर दंड दो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार छात्रों के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित