देवास में प्याज से भरी आयशर पलटी: 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में चौबारा-धीरा रोड पर ग्राम बैराखेड़ी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज से भरी आयशर गाड़ी अनियंत्रित होकर 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर पलट गई, जिससे उसमें सवार 5 मजदूर प्याज की बोरियों के नीचे दब गए। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हैं, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आयशर गाड़ी क्रमांक MP 09 GG 3681 चौबारा-धीरा रोड से गुजर रही थी। रात करीब 12 बजे ग्राम बैराखेड़ी के पास बने खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्राम बैराखेड़ी के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की सहायता से प्याज की बोरियां हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला।
पीपलरावा थाना प्रभारी सुबोध गौतम और बालोन चौकी प्रभारी कपिल नरवरे ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 3 मजदूरों की मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ग्राम बालोन के निवासी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बैराखेड़ी के पास बना 90 डिग्री का अंधा मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद