जबलपुर में शराब दुकान पर महिलाओं-बच्चों का हंगामा, तोड़फोड़ और लूट का आरोप

नई शराब नीति के बाद प्रदेश में जहां-तहां शराब दुकान खुल रही है, तो वहीं उसका तेजी से विरोध भी हो रहा है। ताजा मामला जबलपुर के गोसलपुर क्षेत्र का है, जहां शनिवारी की शाम को अचानक ही गांव में रहने वाली महिलाएं और बच्चे शराब दुकान के पास पुहंच गए। थोड़ी देर वहां पर खड़े रहे, इसके बाद बच्चों ने डांस किया, और फिर अचानक ही हमला बोल दिया। बच्चे हो या फिर महिलाएं, जिनके हाथ में जो शराब लगी, उसे दुकान से उठाई और वहां से चले गए। जाते-जाते दुकान संचालक को चेतावनी दी है, कि जब-जब दुकान में शराब रखी जाएगी, तब-तब इसी तरह से दुकान खाली की जाएगी।

शराब ठेकेदार की शिकायत पर गोसलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि भीड़ में बच्चे भी थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। दुकान में तोड़फोड़ होने की जानकारी आबकारी विभाग को भी लगी, पर जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी।

दरअसल इस वित्तीय वर्ष में शासन की और से ग्राम पंचायत हृदयनगर के धमधा गांव यानी बरनू तिराहा में शराब दुकान खोली गई। शुरूआत से ही इसका विरोध हो रहा था। स्थानीय पुलिस-प्रशासन को गांव वालो ने शिकायत देते हुए मांग की थी कि दुकान को यहां पर ना खोला जाए, क्योंकि इसी के रास्ते ना सिर्फ गांव की महिलाएं निकलती है, बल्कि बच्चे भी स्कूल जाते है। यह भी हो सकता है कि दुकान के सामने शराब पीने वाले शराबी छेड़खानी करे।

स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जब आबकारी विभाग ने शराब दुकान बंद नहीं करवाई तो शनिवार को गांव की महिलाएं और बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे दुकान पहुंचे, जहां पहले तो जमकर हंगामा किया और फिर उसके बाद दुकान में रखी शराब को लूटते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

इस दौरान महिलाएं और बच्चों ने दुकान में जमकर पत्थरबाजी की, हाथों में लट्ठ लिए हुए शराब दुकान में तोड़फोड़ भी की, और चेतावनी दी कि अगर दो दिन में दुकान बंद नहीं होती है, तो फिर से यही हालत देखने के लिए तैयार रहना। घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शराब दुकान के संचालक संतोष जायसवाल द्वारा मामले की शिकायत पुलिस थाना गोसलपुर में दर्ज कराई गई है पुलिस द्वारा शराब दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है शराब दुकान संचालक का कहना है की बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे पुरूष पहुंचे जिन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की दुकान में रखी।

शराब दुकान संचालक का कहना है कि महिलाएं और बच्चे दुकान के अंदर घुस गए थे, जिन्होंने कि पहले जमकर हंगामा किया और फिर शराब की बोतल लूटते हुए काउंटर में रखी बिक्री की रकम भी ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर सिहोरा आबकारी व्रत निरीक्षक व स्थानीय गोसलपुर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित